Indian Constitution Day 26 Nov-संविधान दिवस कब ,क्यों और कब से मनाया जाता है जानिए पूरी जानकारी

 

Indian Constitution Day 26 Nov-संविधान दिवस कब ,क्यों और कब से मनाया जाता है जानिए पूरी जानकारी
Indian Constitution Day

संविधान दिवस कब ,क्यों  और कब से मनाया जाता है?

संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है | संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने और संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने और स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है ।
संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया , जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ 

संविधान दिवस समारोह की शुरुआत 2015 में पीएम नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने की | पीएम मोदी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की एक प्रतिमा की आधारशिला रखते हुए घोषणा की थी 26 नवंबर को भारतीय संविधान और इसके वास्तुकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उनका सम्मान करने के लिए संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


Creator of the Indian Constitution? -संविधान के असली निर्माता कौन था ?

भारतीय संविधान के असली निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी थे , एक इकॉनमिस्ट  के तौर पर भी उन्होंने देश के निर्माण में बड़ा योगदान किया | डॉ भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है | इनका जन्म 14 अप्रेल 1891 में हुआ था | 

भारतीय संविधान को लिखने वाला कौन था ?

भारतीय संविधान हाथों से लिखा गया दुनिया का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है | भारतीय संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा (Prem Bihari Narayan Raijada) ने अपने हाथों से लिखा है |